शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तैमूरशाह में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का आरोप सामने आया है। लगभग 20 बीघा जमीन, जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जा रही है, पर रिहायशी और व्यावसायिक निर्माण होने का मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा है।

मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी हारून पुत्र मरहूम इसराइल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। आवेदन में बताया गया कि दिल्ली रोड से सटी तैमूरशाह क्षेत्र की यह भूमि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन वर्तमान में वहां करीब 200 मकान और लगभग 100 दुकानें बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक व्यक्ति इस भूमि को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताकर उसका उपयोग कर रहा है और इससे अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा है। हारून का दावा है कि जमीन की अनुमानित बाजार कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूमि पर कब्जा बनाए रखने के लिए दबाव और प्रभाव का इस्तेमाल किया जाता है तथा जो भी व्यक्ति इस मामले में सवाल उठाता है, उसे कथित रूप से धमकियां दी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी पीड़ित युवक ने सरकार से मांगी मौत

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी भूमि और राजस्व को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

Also Read This

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में अब पालिका के कूड़ा वाहनों की नो एंट्रीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेट्रोल पम्प की पार्टनरशिप कर दो करोड़ रुपये हड़पेलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »