शामली में एनकाउंटरः होटल लूट 6 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाश, जवाबी फायरिंग में लगी गोली, होटल से लूटी नकदी, मोबाइल व तमंचा बरामद

शामली। कांधला क्षेत्र में होटल संचालक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के अनुसार, दिल्ली बस स्टैंड स्थित सैनी होटल में तड़के करीब साढ़े चार बजे होटल मालिक अनिल सैनी के साथ लूट की घटना हुई थी। बताया गया कि दो युवक चोरी के इरादे से होटल में घुसे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर करीब छह हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
एएसपी शुक्ला के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अक्षित पुत्र विरेंद्र पंजोखरा रेलवे अंडरपास के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। मौके से पुलिस ने लूटी गई नकदी में से पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आपराधिक इतिहास वाला है, जिसके खिलाफ पहले से ही लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी जमानत का खेल खत्म, सहारनपुर में 6 गिरफ्तार

Also Read This

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »