शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

वे एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी प्रशासक भी थे। उनके साहस, नीति और संगठन क्षमता से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए

मुजफ्फरनगर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर को भगवा ध्वज और फूल-मालाओं से सजाया गया तथा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शिवाजी महाराज के जयघोष के साथ हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी प्रशासक भी थे। उनके साहस, नीति और संगठन क्षमता से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना शिवाजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जतिन वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय दिया और स्वराज की स्थापना कर इतिहास रच दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने और शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह व श्रद्धा का वातावरण बना रहा इस दौरान विनय कुमार, लक्ष्य, प्रिंस, शैलेंद्र, मनोज कुमार, निकुंज चौहान, मनोज चौधरी, ललित रुहेला, अमित कुमार, सूरज सेठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 175 लोगों को मिला लाभ

Also Read This

स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहत

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि यह उपभोक्ता की पसंद पर आधारित व्यवस्था है। इसका मतलब यह है कि Electricity Act, 2003 के तहत सभी मौजूदा उपभोक्ताओं पर प्रीपेड मीटर थोपना कानून की सीधी शर्त नहीं माना जा सकता। यह जवाब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में दिया। सवाल नगीना सांसद चंद्रशेखर और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाया था। सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा कि Section 47(5) के तहत उपभोक्ता यदि प्री-पेमेंट मीटर के जरिए बिजली लेना चाहता

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »