सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोका

बॉर्डर से शिव चौक तक भारी पुलिस बल की तैनाती, पुलिस चौकी पर बैठकर वीडियो कॉल से पीड़ित परिवार से की बात, न्याय और मुआवज़े की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए दलित युवक सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए, लेकिन जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर ही रोक दिया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया, जबकि अजय राय पुलिस की सख्ती के कारण बिना परिवार से मिले वापस लौटने को मजबूर हुए।
सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है, लगातार राजनीतिक दलों के लोगों के मुजफ्फरनगर पहुंचने को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क एवं सक्रिय है। गुरूवार को भी जिले में राजनीतिक माहौल गरम रहा, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कांग्रेस नेता मृतक सोनू कश्यप उर्फ रीनू के परिजनों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा पर भंगेला चेक पोस्ट से आगे बढ़ने की उनको अनुमति नहीं दी। इससे पहले उनका काफिला पुलिस ने दौराला टोल प्लाज़ा पर कड़ी चेकिंग के दौरान रोक लिया था, वहां से वो जबरन आगे बढ़ आये थे।

इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भंगेला चेक पोस्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोकने के लिए की गई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। यहां पर अजय राय की कार को भी हाईवे पर ही रोक लिया गया। इस दौरान सीओ के साथ उनकी बहस का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अजय राय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भंगेला पुलिस चौकी पर जाकर बैठ गये और सोनू कश्यप के घर जाने की जिद पर अड़े रहे। अजय राय ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से कहा कि वह केवल सोनू कश्यप के परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन उन्हें रोककर अन्याय कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उन पर पाबंदी लगाते हुए उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन पर धारा 163 के तहत रोक लगाई और यहां तक कि उन्हें उनकी गाड़ी में जाने की अनुमति भी नहीं दी। अजय राय ने कहा कि मैं पुलिस की गाड़ी से जाने को भी तैयार था, लेकिन सरकार चाहती है कि पीड़ित परिवार की आवाज उठे ही नहीं।

इसे भी पढ़ें:  UPDATE- सहारनपुर में इमरान मसूद 85597 वोटों से आगे

प्रशासनिक रोक के बाद कांग्रेस नेताओंकृसलमान सईद और पूर्व सांसद सईदुज़्जमाकृने वीडियो कॉल के ज़रिए अजय राय की पीड़ित परिवार से बातचीत कराई। वीडियो संवाद में अजय राय ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सोनू कश्यप के परिजनों के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि यह दौरा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इससे पहले पुलिस ने अजय राय के साथ मौजूद पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, कमल मित्तल, मनोज चौधरी, अनिल चौधरी, मदन शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेकर भंगेला पुलिस चौकी पर बैठाए रखा। अजय राय बारदृबार प्रशासन से पीड़ित परिवार से मिलने देने की मांग करते रहे, लेकिन अनुमति न मिलने पर अंततः उन्हें वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सोनू कश्यप की नृशंस हत्या पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक है और कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर विधान भवन तक संघर्ष करेगी। मौके पर सलमान सईद, अनमोल जैन, दिनेश पाल, उमर वकील, अफसर, फखरुद्दीन, मनसब चौधरी, ईश्वर सिंह, गफ्फार त्यागी, नासिर अहमद, नितिन बारूकी, जय भगवान टोंक, राकेश पुंडीर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत... मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  कुत्ते को बचाने के प्रयास में दुकान में जा घुसी कार, बड़ा हादसा

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमापुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात मुखबिर से सूचना

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूमंसूरपुर थाना

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »