खेत पर चारा लेने गई महिला का नदी में मिला शव

नूनाखेड़ा गांव में खेत से चारा लेने गई निशा कश्यप पैर फिसलने के कारण गिरी थी हिंडन नदी में, 20 घंटे से हो रही थी तलाश, गोताखोरों ने नदी से शव निकाला।

मुजफ्फरनगर। अटाली-नूनाखेड़ा पुल के पास की घटना है। परिजनों का कहना है कि महिला चारा लेने खेत पर गई थी। पैर फिसलने से हिंडन नदी में गिर गई। 20 घंटे पर गोताखोरों ने नदी से शव निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तितावी क्षेत्र के नूनाखेड़ा गांव में खेत से चारा लेने गई निशा कश्यप (35) अटाली पुल के पास पैर फिसल जाने के कारण हिंडन नदी में गिर गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गोताखोर बुलाकर नदी में तलाश कराई गई। करीब 20 घंटे बाद महिला का शव बरामद हुआ।
नूनाखेड़ा निवासी राजू उर्फ कल्लू की पत्नी निशा शुक्रवार शाम चार बजे खेत में चारा लेने गई थी। महिला देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन रात होने के कारण सुराग नहीं लगा। शनिवार को अंदेशा होने पर नूनाखेड़ा-अटाली पुल के पास हिंडन नदी में तलाश कराई गई। पीएसी की टीम के अलावा गोताखोर बुलाए गए। सुबह 11 बजे महिला का शव नदी से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि चारा लेने गई थी, लेकिन पैर फिसल जाने के कारण नदी में गिर गई। महिला मानसिक रूप से बीमार भी चली रही थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर मामले की जांच की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि तितावी क्षेत्र के नूनाखेड़ा गांव में खेत से चारा लेने गई निशा कश्यप (35) अटाली पुल के पास पैर फिसल जाने के कारण हिंडन नदी में गिर गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गोताखोर बुलाकर नदी में तलाश कराई गई। करीब 20 घंटे बाद महिला का शव बरामद हुआ। परिवार में बड़ी बेटी 11 साल की विषया, नौ साल का बेटा लक्ष्य, सात साल का शौर्य और पांच साल की सोनाक्षी है। चारों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इसे भी पढ़ें:  श्री हनुमान मन्दिर शिव चौक में मनेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने की कृषि बजट दोगुना कर स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने पर जोरजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »