पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसर

रोनी हरजीपुर गांव में भयंकर बीमारी से दर्जनों पशुओं की मौत; चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, डोर-टू-डोर चला जांच अभियान

मुजफ्फरनगर। गांव रोनी हरजीपुर में पिछले एक माह से फैल रही पशुओं की भयंकर बीमारी को लेकर किसानों में फैली दहशत के बीच आखिरकार भाकियू नेता विकास शर्मा की चेतावनी का असर दिखाई दिया। मंगलवार को प्रदर्शन और घेराव की घोषणा के बाद शनिवार को जिले के सक्षम अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की दर्जनों सदस्यीय टीम को गांव में भेजा। टीम ने गांव में कैंप लगाकर डोर-टू-डोर पशुओं की जांच, उपचार और टीकाकरण किया।

बता दें कि गांव रोनी हरजीपुर में रहस्यमयी बीमारी से अब तक लगभग डेढ़ दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। किसानों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा कोई भी कैंप नहीं लगाया गया था। शनिवार को पशुचिकित्सा विभाग की टीम डॉ. अनिल गोयल के नेतृत्व में गांव पहुंची, जिसमें चरथावल, बिरालसी और मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। डॉक्टरों ने गांव में घर-घर जाकर बीमार पशुओं की स्थिति का आकलन किया, उपचार किया और टीकाकरण अभियान चलाया।
टीम में डॉ. नवीन कुमार सैनी, डॉ. सतीश ठाकुर, पंकज कुमार, सचिन कुमार, हिमांशु कुमार, राधेश्याम सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे। टीम देर शाम तक गांव में कैंप करती रही और किसानों से अपील की कि पशुओं के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जिससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह बाद पुनः गांव में टीम भेजकर निरीक्षण किया जाएगा तथा बीमारी पर पूरी निगरानी रखी जाएगी।

टीम आने से ठीक एक दिन पहले भाकियू नेता विकास शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विभाग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था किकृगांव में पिछले एक माह से पशु भयंकर बीमारी की चपेट में हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग ने कोई कैंप या सर्वे नहीं किया। विभागीय अनदेखी के कारण अब तक कम से कम डेढ़ दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। विकास शर्मा ने विभागीय अनदेखी पर रोष जाहिर करते हुए ऐलान किया था कि अगर तत्काल टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे मंगलवार को पशु जिला चिकित्सा अधिकारी का घेराव करेंगे। उनकी चेतावनी के बाद ही पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया और गांव में पूरी टीम ने डेरा डालकर चिकित्सीय कार्य शुरू किया। डॉक्टरों की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सैकड़ों ग्रामीण पूरे दिन कैंप में जुटे रहे और भाकियू नेता विकास शर्मा ने टीम के साथ रहकर ग्रामीणों के पशुओं की जांच करवाई। किसानों ने उम्मीद जताई कि अब बीमारी पर रोक लगेगी और विभाग आगे भी इसी तरह सक्रिय रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मालवीय जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने कराई ड्रिलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरूलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »