दो सभासदों के खिलाफ डीएम ने बैठाई जांच, एनएसए ने की थी शिकायत

मानसिक उत्पीड़न के मामले में नगरपालिका परिषद् के सभासदों के खिलाफ एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइम को सौंपी जांच

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के दो सभासदों के खिलाफ जिलाधिकारी ने एक सरकारी चिकित्सक की शिकायत पर जांच बैठा दी है। मामले में चिकित्सक ने सभासदों पर मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके लिए शिकायत मिलने पर डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइम को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या तलब की है। सभासदों के खिलाफ जांच बैठने पर अभी तक शांत नजर आ रही पालिका में नई खींचतान और हलचल बन गई है। वहीं सभासदों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वो जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जांच समिति में अपना पक्ष रखेंगे।
नगरपालिका परिषद् के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही की शिकायत पर डीएम उमेश मिश्रा ने नगरपालिका के दो सभासदों के खिलाफ जांच बैठा दी है। डॉ. शाही ने एक नवम्बर को प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम प्रशासन संजय सिंह को पत्र लिखकर दोनों सभासदों की शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाये थे। डॉ. शाही के आरोपों के अनुसार 01 नवंबर को वो टाउनहाल स्थित अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में मौजूद थे, तो दोनों सभासदों ने वहां पर आकर एक छोटी सी बात को तूल देकर ईओ से यह मांग करने लगे कि पालिका से उनको हटाया जाये। सभासदों से जब ईओ ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया था कि वो आज ही भगत सिंह रोड से होकर आ रहे हैं और वहां पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जबकि ईओ ने रात्रि कालीन सफाई अभियान में लगी टीम के सुपरवाइजर से सफाई कार्य कराये जाने के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि रात में ही टीम ने सफाई की थी। डॉ. शाही का आरोप है कि दोनों सभासद मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत उनका उत्पीड़न उसी दिन से कर रहे हैं, जबसे सीएमओ द्वारा उनकी तैनाती पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर की है। करीब चार माह में कई बार दोनों सभासदों ने उनके साथ अभद्रता की।
डॉ. शाही की इस शिकायत पर प्रभारी अधिकारी ने डीएम उमेश मिश्रा को जानकारी दी। डीएम ने शुक्रवार को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोनों सभासदों के खिलाफ जांच बैठा दी है। डीएम ने इसके लिए आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया कि नगरपालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही द्वारा एक नवंबर को की गई शिकायत के निस्तारण के लिए दोनों सभासदों पर लगाये गये आरोपों को लेकर दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इसमें एडीएम प्रशासन संजय सिंह और एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ को जांच दी गई है। डीएम ने जांच समिति को एक सप्ताह में प्रकरण की जांच कर आख्या देने के निर्देश भी दिए हैं।
वहीं सभासदों का कहना है कि डॉ. शाही का आचरण भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है, वो पूर्व में भी पीएम हाउस पर रिश्वत प्रकरण में आरोपी बनाये गये हैं। इसके साथ ही पालिका में भी उनका कार्य संतोषजनक नहीं है। सभासदों के साथ ही जनता की भी शिकायत बनी रही है और हम शहर में अपने वार्ड की जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जांच समिति गठित होने की जानकारी मिली है। अब जांच के लिए सहयोग करने और अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन डॉ. शाही के भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वो एक एमबीबीएस एमडी डिग्री धारक चिकित्सक हैं, ऐसा क्या है कि वो नगरपालिका में कूड़ा और गंदगी वाला काम नहीं छोड़ पा रहे हैं। इसकी भी जांच की मांग हम कर रहे हैं। वहीं डॉ. शाही का कहना है कि पीएम हाउस प्रकरण में जांच सीओ रूपाली राय ने की थी और उन्होंने जांच में उनको दोष मुक्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ः डकैती की योजना विफल, तीन शातिर गिरफ्तार

कम्पनी बाग से एक करोड़ रुपये के हरे भरे पेड़ कटवाने में डॉ. शाही की मिलीभगत!

मुजफ्फरनगर पालिका के सभासदों ने 03 नवंबर को सीएमओ को एक पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाये गये हैं कि अक्टूबर माह में कंपनी बाग के सौन्दर्यकरण का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के ठेकेदार ने वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही की मिलीभगत से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के हरे भरे पेड़ काटकर गायब करा दिये। इसकी पोल खुलने पर कंपनी बाग से पालिका की बोर्ड मीटिंग तक हंगामा हुआ। उन्होंने सीएमओ से मांग करते हुए कहा कि वाटिका से पेड़ कटाने की जानकारी होने पर भी डॉ. शाही ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिस कारण उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए मुकदमा दर्ज कराने, कार्यदायी संस्थान सीएंडडीएस को अवैध कटान कराने पर काली सूची में डालने और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने और राजस्व हानि की वसूली करने, वाटिका प्रभारी डॉ. अजय को पालिका से स्थानांतरित करते हुए उनके कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हरियाणा चारा लेने जा रहे किसान

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »