मुजफ्फरनगर के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी मेरीकृ मंत्री कपिल देव अग्रवाल

नेशनल जम्बूरी में मुजफ्फरनगर दल ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश का मान, कहा-स्काउट्स-गाइड्स के ठहरने से सुरक्षा तक, सबकी जिम्मेदारी मंत्री अग्रवाल ने खुद संभाली

लखनऊ। 19वीं नेशनल जम्बूरी में भाग लेने के लिए गृह जनपद मुजफ्फरनगर से पहुंचे स्काउट्स एवं गाइड्स दल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित आवास पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भेंट की, जहां मंत्री ने स्वयं बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके मनोबल को नई ऊर्जा दी।
मुजफ्फरनगर से आए स्काउट्स-गाइड्स और स्टाफ के रुकने-ठहरने, भोजन एवं संपूर्ण सुरक्षा की व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वयं प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने ली है। पूरा दल 22 नवंबर से 30 नवंबर तक मंत्री आवास पर ही रुका है, जिसकी व्यवस्था मंत्री आग अग्रवने अपने निरीक्षण में सुनिश्चित की है।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ये बच्चे मुजफ्फरनगर के हैं, इनकी जिम्मेदारी भी मेरी है। इनकी सुरक्षा, सुविधा और हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने स्काउट्स-गाइड्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट्स-गाइड्स देश के सबसे अनुशासित, संस्कारित और सेवा-भाव से प्रेरित युवा होते हैं। योगी सरकार भी इन्हें राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ मानती है, क्योंकि यही युवा भारत का भविष्य और उत्तर प्रदेश की नई ऊर्जा हैं।
इस वर्ष आयोजित नेशनल जम्बूरी में 4 देशों के 34,500 स्काउट्स एवं गाइड्स प्रतिभाग कर रहे हैं। योगी सरकार द्वारा युवा कौशल, नेतृत्व विकास और चरित्र निर्माण को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच मुजफ्फरनगर का दल अनुशासन, ऊर्जा और सहभागिता के उच्च मानकों के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहा है। नेशनल जम्बूरी के आज के समापन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर को लेकर सभी प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और गर्व की भावना है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाज

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल पर सेमिनारजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन की

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »