सरकार का फैसला सही, किसानों को होगा 3000 करोड़ का लाभः धर्मेन्द्र मलिक

सीएम योगी के गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भाकियू अराजनैतिक ने जताई खुशी, कहा-किसान हित में हो रहा काम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए मूल्य में 30 रुपए कुंतल की बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने खुशी जताई। प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। उन्होंने संगठन और किसानों की ओर से इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गन्ना किसानों की और से आभार भी प्रकट किया।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख गन्ना किसान है। प्रदेश में 122 शुगर मिल संचालित हैं। यहां पर गन्ना लगभग 50 लाख किसान और मजदूरों के परिवारों के भरण पोषण का साधन है। उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन के साथ-साथ गुड और खांडसारी में भी अव्वल प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में गन्ना एवं गन्ना किसानों का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष लगभग औसतन 1000 लाख मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन होता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का फैसला स्वागत योग्य है। इस निर्णय से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ में उद्योग को भी मक्का, पापुलर, व्यावसायिक नेपियर घास आदि से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए भी आसानी होगी, जिससे आगमी वर्षों में भी भरपूर गन्ना मिलता रहेगा। इस फैसले से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक लाभ लाभ होगा। कहा कि साथ ही साथ हम हाल में ही किसानों को रबी की फसलों में 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को फ्री बिजली, उत्तर प्रदेश में यूरिया के दाम कम करने, किसानों की ऋण माफी जैसे अनेक कार्य किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दीपावली के दिन हुए झगड़े में घायल युवक की मौत, परिवार में मातम

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  लावारिसों की वारिस शालू सैनी बनी गरीब परिवार का सहाराजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »