जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक यातायात और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया विशेष अभियान, पूर्व में तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में आयोजित एक जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मी पर हमला करने की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया। मामले में निरंतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए थे, जिनका जवाब पुलिस ने त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के रूप में दिया।
एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने जानकारी देत हुए बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 02 नवंबर 2025 की शाम आयोजित एक जुलूस के दौरान यातायात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। उसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने रॉन्ग साइड से वाहन निकालने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें रोकने और सही दिशा में चलने की सलाह देने पर उक्त लोगों ने न केवल पुलिसकर्मी से अभद्रता की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।
घटना के उपरांत थाना कोतवाली नगर में अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया था। इसके लिए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी टैफिक अतुल चौबे को भी साथ लगाया गया था। पुलिस टीमों ने तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, शुक्रवार को यातायात विभाग की टीम द्वारा कोतवाली नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहता था। तथापि पुलिस टीमों की लगातार निगरानी और वैज्ञानिक तरीकों से की गई खोजबीन के बाद उसे पकड़ा जा सका। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित नियमों के अनुसार की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था तोड़ने और सरकारी कर्मियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छापेमारी, पांच इकाइयां सील

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  देर रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’-कई उपनिरीक्षक स्थानांतरित,कृचौकी प्रभारियों को बदलासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »