प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा

अवैध सम्बंधों के कारण की गई थी मेरठ के सलमान की हत्या, शव को छपार क्षेत्र में फैंककर हो गये थे गायब

मुजफ्फरनगर। अवैध सम्बंधों के कारण अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसके भाई के साथ मिलकर उसके पति सलमान की हत्या करने करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी वांछित शातिर मेरठ निवासी वसीम उर्फ खटमल मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के कारण घायल हो गया। उसकी दिल्ली पुलिस को भी पैरोल पर आने के बाद से लापता रहने के कारण तलाश थी। छपार पुलिस और एसओजी के साथ हुई मुठभेड़ में सलमान हत्याकांड का आरोपी उसका साथी भी पकड़ा गया।
छपार पुलिस क्षेत्र के गांव खुड्डा व खोजा नगला के बीच गोपाली मार्ग पर रविवार रात चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त एक बाइक खोजा नगला की ओर से आई, जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में फायर किए, गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके दूसरे साथी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे एक बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम वसीम उर्फ खटमल निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। उसका दूसरा साथी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इमरान है। इमरान मृतक सलमान का साला है।
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि वसीम उर्फ खटमल ने 4 अप्रैल 2025 में अपनी प्रेमिका सुमायला के साथ मिलकर उसके पति सलमान निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ की छपार थाना के गांव बिजोपुरा के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सलमान के शव को यहीं पर छोड़कर वो फरार हो गये थे। इस हत्याकांड में इमरान भी इनके साथ रहा। बताया कि इसी हत्याकांड में आरोपी वसीम उर्फ खटमल तब से वांछित था। इससे पूर्व 30 मई की रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव बागोवाली चौराहे के निकट मुठभेड़ में खटमल के भांजे साकिब निवासी शौकत कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को घायल अवस्था में और उसके मौसेरे भाई साहिल उर्फ अमान को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया था।
साकिब पर 10 हजार रुपये का ईनाम था। उसके बाद खटमल की बहन व बहनोई को भी गिरफ्तार किया गया था। 20 दिन पूर्व मृतक सलमान की फरार पत्नी सुमायला को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अब खटमल और इमरान की गिरफ्तारी के साथ ही सभी छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। खटमल पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश खटमल शातिर पिस्टल सप्लायर है। उसने कोरोना काल में दिल्ली कोर्ट से पैरोल प्राप्त किया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी। छपार पुलिस को उसकी सलमान हत्याकांड में तलाश थी। खटमल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले रैन बसेरे

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले रैन बसेरेजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओपन जिम के नाम पर पालिका में बड़ा गोलमाल बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »