कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

मीरापुर सीट के उपचुनाव में सपा की वोट रक्षक महिलाओं को अखिलेश यादव ने भेजे दो-दो लाख
पूर्व सांसद कादिर राणा ने सपा नेताओं के साथ ककरौली पहुंचकर निडर महिलाओं को सौंपे धनराशि के चैक

मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी सूंबूल राणा को हराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी गड़बड़ी की गई थी व ग्राम ककरौली में दो महिलाओं तौहीदा व तंजिला द्वारा अपनी वोट की रक्षा के लिए गोली के आगे संघर्ष करने पर पूर्व सांसद कादिर राणा के प्रयास से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दोनों महिलाओं को वोट रक्षक योद्धा से सम्मान देकर दो दो लाख रुपए के चेक भेजे गए।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा-पूर्व सांसद कादिर राणा ने निभाया अपना वादा

दोनों महिलाओं के सम्मान में ककरौली में विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान की अध्यक्षता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला के संचालन में आयोजित सभा को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कादिर राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जो वोट चोरी व वोट की लूट को रोकने का आंदोलन देश में चल रहा है उसकी शुरुआत मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में ककरौली की महिलाओं तौहीदा व तंजिला ने गोली के आगे डटकर की थी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनको वोट रक्षक योद्धा मानकर सम्मानित करते हुए दो दो लाख की धनराशि चेक की भेजी गई,उसी सहायता को सौंपने व सम्मान देने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  कादिर राणा ने अर्थियों को दिया कंधा, हरेन्द्र, संजीव व राकेश ने जताया दुख

पूर्व सांसद कादिर राणा पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सपा प्रदेश सचिव विनय पाल सपा नेता अब्दुल्ला राणा ने अपने संबोधन में कहा कि वोट की रक्षा के लिए सभी को ककरौली की महिलाओं तंजिला व तौहीदा की तरह संघर्ष करके लोकतन्त्र को बचाना होगा। वोट रक्षक महिलाओं के सम्मान व चेक सौंपने के कार्यक्रम में सपा नेता कुंवर देवेंद्र सिंह सपा प्रदेश सचिव बृजराज सैनी, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी सपा नेता दर्शन पाल, डॉ नरेश विश्वकर्मा,नासिर खान, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल,सपा नेता चौधरी अजय कुमार,रजनीश यादव, डॉ हनी समाहत, ठाकुर राजेंद्र सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह, सरदार राजदीप सिंह, अजीम जैदी,हैप्पी गुर्जर,हाजी गुफरान, शानू ठेकेदार,सुदेश पाल, राशिद मलिक, सागर कश्यप,सुरेन्द्र सिंह,पप्पू ठाकुर,सलीम अंसारी,राशिद जैदी, सैयद मोहम्मद मेंहदी, काजी अफजल,कादिर प्रधान, सैदा प्रधान, कामिल प्रधान,वसीम मलिक सहित अनेक सपा पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सहयोगी कंपनियों पर भारतीय और विदेशी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो युवक ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19 किलो ज्यादा था। वजन घटाने के उद्देश्य से उसके

Read More »