कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार

एम.जी. पब्लिक स्कूल में 26 अक्टूबर को लगेगा निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मिलेगा बेहतर उपचार

मुजफ्फरनगर। कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की पुण्य स्मृति में समाज के प्रति सेवा के संकल्प को साधने में जुटे जिले के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी सतीश चंद गोयल के मार्गदर्शन में एम.जी. पब्लिक स्कूल में निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 26 अक्टूबर दिन रविवार को किया जा रहा है। इसमें मोतियाबिन्द वाले रोगियों को चिन्हित करते हुए उनका निरूशुल्क ऑपरेशन कराये जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन और दवा के साथ ही अन्य खर्च निरूशुल्क रहेगा।
एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन और जिले के प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल द्वारा अपने पिता कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल और माता स्वर्गीय बिमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को विराट निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रत्येक आयोजन में सैंकड़ों नेत्र रोगियों को इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह का निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 26 अक्टूबर दिन रविवार को एम.जी. पब्लिक स्कूल, सरकुलर रोड पर किया जा रहा है।
सतीश चंद गोयल ने बताया कि इस शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक और चिकित्सा स्टाफ द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण करते हुए उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निरूशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही मोतियाबिन्द वाले मरीजों का निरूशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन भी होगा। ऐसे मरीजों का ऑपरेशन वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद ले जाकर ऑपरेशन कराया जायेगा। जांच, लैंस और ऑपरेशन के साथ ही गाजियाबाद ले जाना और लाना भी निरूशुल्क रहेगा। उन्होंने इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गला

Also Read This

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी पर सड़कों

Read More »

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम सख्त, कीमत भी बढ़ी 60 रुपये

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 21 से 25 दिन के बाद ही अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ जिले में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार अब उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अधिक इंतजार करना होगा।

Read More »

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी

Read More »

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »