ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी ऑफिस से शहर कोतवाली तक लंगडाते नजर आये आरोपी, सिपाहियों के कंधों पर दिखे सवार

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, एक फरार हमलावर की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने महज दो दिनों में यह सफलता हासिल की है।
एसएसपी संजय वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया कर्मियों को कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में आयोजित एक जुलूस के दौरान हुई मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 02 नवम्बर 2025 की शाम को शहर में गुरूनानक देव प्रकाश पर्व के अवसर पर नावल्टी चौक से शिव चौक की ओर निकाले जा रहे नगर कीर्तन जुलूस के दौरान एक यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान कुछ युवक, जो लोनी (गाजियाबाद) से किसी समारोह में शामिल होने आए थे, अपने वाहन को रांग साइड से निकालने की कोशिश कर रहे थे।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी, जिस पर आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मी से अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिसकर्मी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमोंथाना कोतवाली नगर पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस टीम का गठन किया गया। पुलिस की सक्रियता के चलते मंगलवार 04 नवम्बर को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन पुत्र महेश सिंह निवासी अशोक नगर थाना ज्योति नगर दिल्ली और सूरजपाल पुत्र फूल सिंह निवासी राहुल गार्डन लोनी जनपद गाजियाबाद शामिल हैं। दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, इस प्रकरण में अब तक कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न करे। बताया कि यातायात पुलिसकर्मी शहर की व्यवस्था बनाए रखने में दिन-रात लगे रहते हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार करना कानून का अपमान है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं दोनों आरोपियों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिपाहियों के कंधों पर सवार नजर आ रहे हैं। दोनों का पुलिस ने ऐसा इलाज किया कि वो पैरों से लंगडाते हुए चलते नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

Also Read This

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  खतौली के गांवों में घोटाला-वित्तीय अनियमितता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »