इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

‘सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत को ध्यान में रखते हुए इस बार भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन उसी स्थान पर किया जाएगा।

मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन की पारंपरिक मासिक पंचायत के स्थान में इस माह बड़ा परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह की मासिक पंचायत, जो सामान्यतः हर महीने की 17 तारीख को किसान भवन, सिसौली में आयोजित की जाती है, अब इस बार सिसौली में नहीं होगी।
चौ. टिकैत ने जानकारी दी कि आगामी 16, 17 और 18 नवम्बर को सोरम गांव में आयोजित होने वाली ‘सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत को ध्यान में रखते हुए इस बार भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन उसी स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक ऐतिहासिक सामाजिक यज्ञ के रूप में संपन्न होगा, जिसमें सभी समुदायों और खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भाकियू अध्यक्ष ने सभी किसान भाइयों और संगठन की इकाइयों से अपील की है कि वे सिसौली की बजाय सोरम पहुंचें और इस सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि यह केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनहित का बड़ा मंच है। सभी किसान साथी इस यज्ञ में पहुंचकर अपने विचारों की आहुति दें।

इसे भी पढ़ें:  देशविरोधी बयानबाज़ी के खिलाफ व्यापारियों में पनपा रोष

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पति की महिला मित्र ने गले में डाला दुपट्टा, बीयर-सिगरेट देकर बनाई वीडियोस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े लूट और चोरी की वारदातों से हड़कम्पवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रोमांचक मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स की 2 विकेट से

Read More »