देह दानः मरकर भी समाज को सेवा की राह दिखा गये बाबू जयप्रकाश एडवोकेट

उन्होंने यह संकल्प लिया था कि मृत्यु के पश्चात उनका शरीर चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों के अध्ययन एवं अनुसंधान हेतु दान कर दिया जाए

मुजफ्फरनगर। जीवनभर न्याय, समाज और मानवता की सेवा में जुटे रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू जयप्रकाश आज़ाद ने मृत्यु के बाद भी लोगों को समाज की सेवा के प्रति सकारात्मक रहने की एक अद्भुत प्रेरणा दी है। 95 वर्ष की आयु में उनके निधन के उपरांत परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के लिए दान कर दिया। यह कदम न केवल समाज को संदेश देता है बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान है।
जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश की न्यायिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू जयप्रकाश आज़ाद का 95 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया था। परिजनों के अनुसार अपने जीवन के दौरान उन्होंने यह संकल्प लिया था कि मृत्यु के पश्चात उनका शरीर चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों के अध्ययन एवं अनुसंधान हेतु दान कर दिया जाए। उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए रविवार सुबह गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज, देहरादून से आई विशेषज्ञ टीम को परिजनों के द्वारा सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर विधिवत रूप से सौंप दिया गया।
परिजनों ने बताया कि बाबू जयप्रकाश आज़ाद मानवता और शिक्षा के लिए सदैव समर्पित रहे और जीवन के अंतिम क्षण तक समाजहित को सर्वाेपरि रखा।बाबू जयप्रकाश आज़ाद का परिवार भी शिक्षा और राष्ट्रीय सेवा से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके बड़े बेटे डॉ. मनोज गुप्ता, एम्स ऋषिकेश के डीन रह चुके हैं, जबकि उनके दोनों बड़े भाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। मूल रूप से चरथावल क्षेत्र के दूधली गांव के निवासी रहे जयप्रकाश आज़ाद ने अधिवक्ता जीवन में न्यायपालिका में उच्च आदर्श स्थापित किए और बार संघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
उनके निधन पर मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता समुदाय, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बार के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि बाबू जयप्रकाश आज़ाद का जीवन और मृत्यु दोनों ही समाज के लिए प्रेरक रहे। शरीर दान करने का उनका निर्णय आगामी पीढ़ियों को न केवल चिकित्सा शिक्षा में मदद करेगा, बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वो जीवन और मृत्युकृदोनों ही अवस्थाओं में समाज के लिए उपयोगी बने रहने की प्रेरणा छोड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद.....

Also Read This

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

Read More »

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »