योगी सरकार का सख्त फरमान: दोबारा काटने वाले कुत्ते रहेंगे उम्रभर कैद

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़कों पर लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। अब आवारा और हिंसक हो चुके कुत्तों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो आमतौर पर अपराधियों के खिलाफ की जाती है।प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी नगर निकायों को नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में साफ कहा गया है कि हमलावर कुत्तों को अब सजा का प्रावधान होगा। पहली बार काटने पर कुत्ते को 10 दिन तक एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में निगरानी में रखा जाएगा, जबकि दूसरी बार किसी पर हमला करने पर उसे आजीवन वहीं पर कैद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में आरएसएस नेता के घर हमला, जमकर की लूटपाट

आमतौर पर उम्रकैद जैसी सजा इंसानों को गंभीर अपराधों पर दी जाती है, लेकिन अब यह नियम आवारा कुत्तों पर भी लागू होगा। तीन सदस्यीय टीम हर मामले की जांच करेगी और तभी कुत्ते को स्थायी रूप से कैद करने का फैसला लिया जाएगा।

कुत्तों को छोड़ने से पहले उनके शरीर पर माइक्रोचिप लगाई जाएगी। यह चिप उनके भविष्य के व्यवहार और लोकेशन की निगरानी में मदद करेगी। इससे प्रशासन यह ट्रैक कर सकेगा कि वही कुत्ता कहीं दोबारा हमला तो नहीं कर रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरी

आदेश में यह भी जोड़ा गया है कि काटने वाले कुत्ते पर कार्रवाई तभी होगी जब पीड़ित व्यक्ति सरकारी अस्पताल से इलाज का प्रमाण पत्र देगा। इसी आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जाते-जाते बड़ा काम कर गए आईपीएस

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »