दिल्ली में अमेरिकी दूतावास 24–26 दिसंबर तक बंद, कांसुलर सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक नियमित कांसुलर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के तहत लिया गया है, जिसके अनुसार इन तिथियों में संघीय सरकार के अधिकांश विभाग और एजेंसियां बंद रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली भारतीय मूल के बड़े उद्योगपति दर्शन सिंह की कनाडा में हत्या की जिम्मेदारी  

अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि भारत में सभी अमेरिकी दूतावास और कांसुलर कार्यालय 24 से 26 दिसंबर, 2025 तक बंद रहेंगे। नोटिस के अनुसार, 27 दिसंबर से सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में 2018, 2019 और 2020 में क्रिसमस के मौके पर संघीय कर्मचारियों को छुट्टी दी थी। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी 2024 में इसी तरह का आदेश जारी किया था।

इसे भी पढ़ें:  दुबई के बुर्ज खलीफा पर मनाया स्वंत्रता दिवस क़ा जश्न

हालांकि, कार्यकारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय जरूरत के अनुसार खुले रह सकते हैं।

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली भारतीय मूल के बड़े उद्योगपति दर्शन सिंह की कनाडा में हत्या की जिम्मेदारी  पैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  हांगकांग अग्निकांड में अब तक 55 की मौत, 279 लोग लापताइस

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »

मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इसे भी पढ़ें:  27 अगस्त से भारत पर US 50% टैरिफ अधिसूचना जारी: सरकार की बैठक में प्लान तैयार, जानें किस सेक्टर को कितना नुकसान.पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की

Read More »