उत्तराखंड में भारी बारिश: रेड-ऑरेंज अलर्ट, 384 सड़कें बंद और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग अब भगवान से बारिश रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस मानसून सीजन में भारी तबाही देखने को मिली है। फिलहाल देहरादून और उत्तरकाशी में रेड अलर्ट जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के खतरे को देखते हुए हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  काशी में एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, मानसून की विदाई के लिए 15 सितंबर तक इंतजार करना होगा। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून कमजोर पड़ सकता है। पिछले साल 2 अक्टूबर और 2023 में 6 अक्टूबर को मानसून गया था, इस बार भी 25 सितंबर के आसपास विदाई की संभावना है।

तेज बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। उत्तरकाशी में यमुना नदी स्यानचट्टी पुल तक पहुंच गई, जबकि गढ़वाल और कुमाऊं में बाणगंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी, कोसी और गौरीगंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान पर हैं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

सोमवार को देहरादून में लगातार बरसात से गजियावाला स्थित बीजापुर बांध के पास संसारी माता मंदिर ढह गया और आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। लगातार बारिश से दून में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश में अब तक 384 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में हैं।

इसे भी पढ़ें:  बादल फटा , मलबे में दबीं गाड़ियां, भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद

इस बीच, चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ठंडक और बढ़ गई है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी पारा गिर रहा है और माना जा रहा है कि इस बार ठंड का मौसम जल्दी दस्तक दे सकता है।

Also Read This

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम सख्त, कीमत भी बढ़ी 60 रुपये

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 21 से 25 दिन के बाद ही अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए गैस आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने यह सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ जिले में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार अब उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर के लिए अधिक इंतजार करना होगा।

Read More »

घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी

Read More »

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »

मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड क्षेत्र में रोहाना तिराहा सड़क हादसा उस समय हो गया जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सहायता टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रोहाना तिराहे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार से पांच महिलाएं सवार थीं। इसे भी पढ़ें:  बादल फटा , मलबे में दबीं गाड़ियां, भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें

Read More »