वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारीः मीनाक्षी स्वरूप

वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर कराया मतदाता सूची का सत्यापन, मताधिकार के लिए युवाओं को प्रेरित किया

मुजफ्फरनगर। नगर में नव मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर शुरू हुए विशेष अभियान को मजबूती देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 49 बंजारान मोहल्ले का दौरा किया। निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के बीच चलाए जा रहे नव मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अनिवार्य रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दी

शहर के बंजारान मोहल्ले में नव मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान के अंतर्गत नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का मिलान करती रहीं। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए मौके पर ही फ़ॉर्म-6 भरवाए गए। वार्ड सभासद और भाजपा नेता मनोज वर्मा द्वारा पालिकाध्यक्ष का नागरिकों के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा की टीम ने दर्जनों घरों में मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया तथा छूटे हुए नामों को शामिल करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरी

जनसंपर्क के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहाकृकि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी युवा या पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा फ़ॉर्म-6 अवश्य भरें। वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि नगरपालिका और अभियान टीम मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे शहर में कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में पंजीकरण कराने से छूटे नहीं। नव मतदाता सत्यापन एवं पंजीकरण अभियान में भाजपा के हनुमत मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, मंडल प्रभारी सुनील दर्शन, पिंटू त्यागी, अमित सुधा, वार्ड मेंबर मनोज वर्मा, महामंत्री राधे वर्मा, डॉ. अनुज पचीसिया, सेक्टर संयोजक यश वर्मा, मनु प्रिय मजदूर, हर्षित वर्मा, अरविंद दीक्षित, नरेश खटिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अंतिम और विशेष दिवस की तिथियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़ें:  कुल्हेड़ी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Also Read This

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पोस्टर विवाद: पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तारजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पोस्टर विवाद: पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »