मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

Oplus_131072

लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने जताया शोक

मुज़फ़्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुज़फ़्फरनगर के वार्ड 20 के मौजूदा सभासद और भाजपा नेता हनी पाल चंदेल का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले दो से तीन महीनों से अस्वस्थ थे और एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन थे, जहां वे कोमा में थे।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हनी पाल चंदेल भाजपा से लगातार दूसरी बार सभासद निर्वाचित हुए थे। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सरल स्वभाव के कारण वे जनता में विशेष लोकप्रियता रखते थे। हनी पाल भारतीय जनता पार्टी में 2011 से 2016 तक वार्ड अध्यक्ष के पद का दायित्व निभाते रहे। वर्तमान में वो भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एमपीएल-2 का काउंट डाउन शुरू, खिलाड़ियों की नीलामी

उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ ही नगरपालिका के कई सभासद उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हनी पाल का जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़ें:  आई लव मोहम्मद -गर्दन काटने की धमकी देने वाला नदीम गिरफ्तार

सुबह से ही क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का तांता उनके घर पहुंचने लगा, जहां लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हनी पाल चंदेल के निधन से वार्ड 20 सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका दाह संस्कार 11 बजे नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  अनस आत्मदाह प्रयास प्रकरण में नया मोड़ः पिता ने बेटे के आरोपों को

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  आई लव मोहम्मद -गर्दन काटने की धमकी देने वाला नदीम गिरफ्तारपुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात मुखबिर

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  आई लव मोहम्मद -गर्दन काटने की धमकी देने

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »