लखनऊ- भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में मात देकर 9वीं बार एशिया कप पर अपना कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में धूल चटाकर एशिया कप अपने नाम किया। भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘चाहे कोई भी मैदान हो, भारत हमेशा विजयी रहेगा… भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को हार्दिक बधाई’। अंत में उन्होंने जय हिंद लिखा। वहीं सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘एकता ही जीत की नींव है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और देशवासियों को एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं’। इसके अलावा यूपी पुलिस ने भी पाक को धूल चटाने पर टीम इंडिया की सराहना की। एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि, ‘दशहरे की जीत से लेकर दिवाली की चमक तक, आतिशबाजी जल्दी शुरू हो जाती है, टीम इंडिया एशिया कप जीतती है, दिलों और स्कोरबोर्ड को समान रूप से रोशन करती है’

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: 50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव





