MUZAFFARNAGAR-भूमि पूजन में केवल मंत्री को बुलाने पर नाराज हुए मदन भैया

मुजफ्फरनगर। भाजपा और रालोद के बीच गठबंधन होने के साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकारों में हिस्सेदारी के बावजूद भी जनपद में रालोद विधायक और दूसरे जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों के द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में अनदेखी की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में मंत्री और भाजपा की एमएलसी को बुलाये जाने पर रालोद के खतौली सीट से विधायक मदन भैया ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई और इसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन बताते हुए कार्यवाही की बात कही तो स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल मच गई। विधायक की नाराजगी के बाद अपनी गलती मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने न सिर्फ खेद जताया, बल्कि जो एक्सक्यूज दिया वो भी हास्यास्पद है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उनको लगा कि जानसठ सीएचसी मीरापुर विधानसभा का हिस्सा है, इसलिए खतौली के विधायक होने के कारण उनको आमंत्रित नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग के खेद पर रालोद विधायक मदन भैया की नाराजगी तो दूर हो गई, लेकिन कई सवाल भी खड़े हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नालियों में नहीं बहेगा मंदिरों का गंगाजल

रविवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जानसठ सीएचसी परिसर में पब्लिक हेल्थ लैब भवन के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार की ओर से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व रालोद तथा भाजपा के अन्य नेताओं को आमंत्रित करते हुए बुलावा दिया गया था। सभी इस भूमि पूजन में शामिल भी हुए। जबकि खतौली विधानसभा में कार्यक्रम होने के बावजूद खतौली क्षेत्र से रालोद विधायक मदन भैया को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया था। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मदन भैया को न बुलाकर आयोजक विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला रालोद के संगठन मंत्री अजीत राठी द्वारा गंभीर आपत्ति करते हुए उठाया गया तो राजनीति भी गरमा गई। उनके द्वारा मौके पर ही सीएमओ और जानसठ सीएचसी के प्रभारी को जमकर हड़काया और कड़ी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें:  द्वारिकापुरी में अमित वत्स के आवास पहुंचे मंत्री कपिल देव

रालोद विधायक मदन भैया भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से खासे नाराज नजर आये और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कार्यवाही चेतावनी भी दे डाली। रालोद नेताओं का कहना है कि अजीत राठी काफी सुलझे हुए नेता हैं और उन्होंने प्रोटोकॉल के उल्लंघन में आपत्ति जता कर खराब मानसिकता के अधिकारियों को संदेश दे दिया है कि रालोद के जनप्रतिनिधियों को अनदेखा किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ उद्घाटन के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर न करने से समर्थकों में जरूर रोष है।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन महिला के लिए शिव स्वरूप बने एसएसपी संजय वर्मा, हर लिया संकट

यह मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय जनता में रोष की जानकारी मिलने और अजीत राठी द्वारा हड़काये जाने पर आयोजक अधिकारियों ने खतौली विधायक मदन भैया को टेलीफोन करके उद्घाटन के वक्त प्रोटोकॉल में हुई अपनी चूक को स्वीकार किया। अधिकारियों ने मदन भैया विधायक को प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर खेद व्यक्त करते हुए बताया कि यह मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ। हालांकि अधिकारियों का यह एक्सक्यूज किसी के भी गले से उतरने लायक नहीं है, क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी होने के बावजूद भी उनको यह नहीं पता कि कौन सा इलाके किस विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। खतौली विधायक मदन भैया ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरा ही नहीं किसी भी जनप्रतिनिधि के प्रोटोकॉल का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »