लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कोडिन कफ सिरप कांड को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और अखिलेश यादव किसी को नहीं बचा सकते।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर शनिवार को फिर निशाना साधा। कोडिन कफ सिरप के पीछे जो भी दोषी होगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस और ED की जांच चल रही है। अखिलेश यादव किसी को नहीं बचा सकते। वहीं, SIR के बारे में अखिलेश यादव के ट्वीट पर, उन्होंने कहा, जब से वह (अखिलेश यादव) बिहार में हारने के बाद वापस आए हैं, उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अगर हम उनके ट्वीट को देखें, तो वह SIR के संबंध में हर दिन नए शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और नए मुद्दे उठाते हैं। लेकिन, SIR बहुत महत्वपूर्ण है।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर-संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामाजनसंपर्क





