अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

जानसठ में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 32 वर्षीय महिला की मौत हो जाने पर भड़के परिजन

मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
थानाक्षेत्र के गांव कवाल निवासी 32 वर्षीय तरन्नुम को देर रात लगभग तीन बजे डिलीवरी के लिए कस्बे के पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर केनरा बैंक के पास स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबियत खराब होने पर उसकी मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर परिजनों और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया।
हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। अस्पताल के संचालक डा. अभिषेक ने बताया कि गांव कवाल की महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में लाया गया था। महिला की हालत खराब देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। रास्ते में ले जाते हुए उसकी मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:  ACHCHI PEHAL-कूड़ा घर की निगरानी को सीसीटीवी बन गया सफाई कर्मी

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश, एक घायल

नेपाल- खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं। नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी

Read More »

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौतबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई गई। पुलिस बल भी

Read More »