undefined

आज राम मंदिर का बनना हर्ष का विषय, 2024 में मोदी जी ही आयेगे: परमानंद महाराज

राम जन्म भूमि ट्रस्ट के सदस्य बोले-जीवन में राम धाम बनते देखना गौरव की बात

आज राम मंदिर का बनना हर्ष का विषय, 2024 में मोदी जी ही आयेगे: परमानंद महाराज
X

अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य परमानंद महाराज ने कहा कि बहुत लोगों ने अयोध्या में श्रीराम का धाम बनने के लिए बलिदान दिया, संघर्ष किया। हम आज अपने जीवन में भव्य श्रीराम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। यह बड़े ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा नहीं दिखाता है। हमें धर्म के सही प्रचार के लिए काम करना होगा। उन्होंने गौवंशीय पशुओं की देखभाल के लिए आगे आने का आह्नान भी समाज से किया।

शनिवार को शहर के आर्य समाज रोड पर सतीश कुमार के आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य परमानंद महाराज ने कहा कि आज गौवंशीय पशुओं की दुर्दशा देखकर दुख होता है। हमें अपने परिवार और बच्चों की भांति ही गौवंशीय पशुओं की देखभाल करनी चाहिए। सनातन संस्कृति ने दया का संदेश दिया है। हम पशु पक्षियों की सुरक्षा के लिए अनेक काम करते हैं। हमने चिडियों के लिए घर बनाये हैं, तो हम पशुओं की सुरक्षा को काम करें। गौवंश की देखभाल के लिए धर्म से जुड़ना जरूरी है। आज अयोध्या में भव्य श्रीराम का धाम बन रहा है। यह हर्ष का विषय है। सारा देश आज प्रसन्न है। यह दिन बड़े ... शेष पृष्ठ 4 पर सौभाग्य से आया है। ममता बनर्जी के बयान का विरोध करते हुए कहा कि भगवा बुरा कैसे हो गया है, भगवा तो साधुओं का वस्त्र है। त्याग का परिचायक है। भगवान बु( ने भी इसे अपनाया है। उनका बयान दुखदायी है। धर्म पर पहले चिंतन करना चाहिए। धर्म क्या है, इसका प्रचार जरूरी है। अज्ञानता के कारण ही जाति और धर्म पर लड़ाया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास करने होंगे। युवा को भ्रम के मायाजाल से निकालना सभी का दायित्व है। युवा बिगड़ेंगे तो देश का भविष्य बिगडेगा। श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को भी प्रसन्नता हो रही है। जिस काम के लिए आंदोलन हुआ, आज वो हो रहा है। 2024 में सौ प्रतिशत भाजपा की सरकार आयेगी और मोदी जी पीएम बनेंगे। भारत आज अच्छा खेल रहा है, विश्वकप किसका होगा, पता नहीं, लेकिन अच्छे खेल के लिए हम खिलाड़ियों को बधाई देते हैं।

Next Story