मुजफ्फरनगर शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और जिम

कच्ची सड़क पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बनवाएंगी भव्य प्रवेश द्वार, जगमगाएगा एंट्री प्वाइंट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर के व्यापक सौन्दर्यकरण की दिशा में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एक नई पहल करने जा रही है। नगर की सूरत बदलने के उद्देश्य से सौन्दर्यकरण के लिए तैयार 30 विशेष कार्यों की बनाई गई करीब 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में सदन के सामने रखा जाएगा। इस योजना में शहर के ओवरब्रिज, प्रमुख मार्ग, नाले और सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं सुंदरीकरण के कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें ओवर ब्रिज के नीचे खेल कोर्ट और जिम, इनके ऊपर लाइटिंग, कच्ची सड़क सहित तीन स्थानों पर प्रवेश द्वार मुख्य रूप से शामिल हैं।

अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद् इस बार शहर को सुन्दर बनाने के लिए नया स्वरूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में व्यापक कार्ययोजना लाई गई है। इसके सहारे पालिका प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों से आमजन को सीधे रूबरू कराना है, ताकि शहर में हो रहे बदलावों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सके। शहर में गुजर रहे तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली पड़े स्थान को अब उपयोगी बनाया जाएगा। इनमें दो स्थानों पर खेल कोर्ट और ओपन जिम विकसित करने का प्रस्ताव है। तीनों ओवरब्रिजों पर डीएम आवास की तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता और निखरेगी। इस पहल से युवाओं को खेल एवं व्यायाम की सुविधा मिलेगी। शहर के ऐतिहासिक कंपनी बाग पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रस्तावित टॉय ट्रेन का भी सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

नगरपालिका परिषद् ने शहर के मुख्य मार्गों पर भी बड़े स्तर पर कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। मेरठ रोड, सर्कुलर रोड और जिला चिकित्सालय क्षेत्र के कई स्थानों पर नाला निर्माण एवं सौन्दर्यकरण के कार्य कराए जाएंगे, जिससे जल निकासी की समस्या में सुधार होने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता और सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। नगरपालिका परिषद् द्वारा शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव है। कच्ची सड़क क्षेत्र में भी प्रवेश द्वार निर्माण की योजना शामिल है। इन द्वारों के माध्यम से शहर की पहचान को नया आयाम देने का प्रयास किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। इनमें शहरी सुंदरीकरण के लिए 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सदन की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 24 करोड़ रुपये की इस महायोजना के पारित होने पर शहर में विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर शुरू होंगे। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही मुजफ्फरनगर शहर का स्वरूप बदलता नजर आएगा और शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने के साथ ही आकर्षक बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का नाम!

शहर को सुंदर बनाने में ये प्रस्ताव माने जा रहे महत्वपूर्ण

नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग के लिए प्रस्तावित सौन्दर्यकरण कार्ययोजना में जानसठ आवेर ब्रिज के नीचे बास्केट बॉल कोर्ट और गांधी कालोनी ओवर ब्रिज के नीचे ओपन जिम बनेंगे, मेरठ रोड, रूड़की रोड के साथ ही कच्ची सड़क पर करीब साढ़े पांच करोड की लागत से प्रवेश द्वारों का निर्माण होगा। जानसठ, भोपा और गांधी कालोनी मार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर सवा करोड़ की लागत से सीएनसी कटिंग एवं लाइटिंग कार्य, डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड की लागत से आरसीसी नाला और स्लैब कार्य, मेरठ रोड और सरकूलर रोड पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यकरण के कार्य, 19.80 लाख कीमत का एक 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय परिसर कंटेनर खरीदा जायेगा, ताकि बारिश के दिनों में उपयोग किया जा सके। नई मंडी चौड़ी गली में फैंसी पोल के सहारे सुंदरीकरण, मुख्य मार्गों के डिवाईडर औपर पाथवे पर गमले आदि कार्य, शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन, चुंगी नम्बर दो का संुदरीकरण, कम्पनी बाग में टॉय ट्रेन संुदरीकरण पर 1.20 करोड़ खर्च करने के साथ ही ईओ आवास पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  भौराखुर्द में मासूम की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी में नहीं खुलेंगे अधिवक्ताओं के चैम्बरजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने कस्बा

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »