undefined

यूपी में कानून व्यवस्था फेल, सीएम योगी आदित्यनाथ इस्तीफा देंः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

यूपी में कानून व्यवस्था फेल, सीएम योगी आदित्यनाथ इस्तीफा देंः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
X

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। देवरिया में हत्या होना सरकारी मशीनरी का फेल होना है। सनातन धर्म के पुजारी को गोरखपुर में मारा गया। कई पत्रकारों के यहां छापे मारे गए। उन्हें गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है, इसलिए योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के लोग व्यापारी का उत्पीड़न कर रहे हैं। यह निंदनीय है। पश्चिम के बंटवारे के सवाल पर कहा कि भाजपा में एका नही है। उन्होंने दोहराया कि मऊ में हमने समर्थन दिया लेकिन उत्तराखंड में सपा ने साथ नहीं दिया। इसकी तकलीफ है। फिर भी लोकसभा निर्वाचन के मामले में शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा। हम सभी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। इसी के तहत सीतापुर में सम्मेलन हो रहा है।

Next Story