undefined

बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन करायेगी सपाः जिया चौधरी

पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं से किया आह्नान-लोगों के बीच पहुंचने के बाद जागरूकता लाकर बनवाएं उनकी नई व छूटी हुई वोट-कादिर राणा

बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन करायेगी सपाः जिया चौधरी
X

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सपा की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में सम्पन्न हुई।

मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने सपा हाईकमान के निर्देशों की जानकारी देने के साथ कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा छुटी व नई वोट बनवाने तथा वोट में त्रुटि सही कराने के अभियान में सपा कार्यकर्ताओं की बूथों पर तैनात की गई टीम के द्वारा सक्रियता से वोट बनवाने पर उनको बधाई के साथ आगे भी वोट बनवाने के प्रयास करने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर व सपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी ने अपने सम्बोधन में वोट बनवाने में जनता में जागरूकता लाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने पर जोर देते हुए पुरकाजी व मीरापुर विधानसभा में लोकसभा चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत बड़े सपा कार्यकर्ता सम्मेलन दिसम्बर माह में ही आयोजित करने के लिए सपा संगठन के निर्णय को आवश्यक बताया। सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेन्द्र पँवार नीटू, पवन बंसल,अमलेश शर्मा,सुखपाल सिंह, सुरेश प्रजापति व सपा नेता शौकत अंसारी असद पाशा ने अपने सम्बोधन में प्रत्येक बूथ पर मजबूत कार्यकर्ताओ की टीम सक्रिय टीम तैयार करने पर जोर देते हुए सभी जाति वर्ग में समाजवादी विचारधारा व नीतियों के प्रचार प्रसार को गति देने के लिए कार्यकर्ताओ से अपील की।

मासिक मीटिंग को सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी,समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार,सपा विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सत्यवीर त्यागी, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चैहान,सपा सभासद अन्नू कुरैशी, सभासद शहजाद चीकू,रमेश चंद शर्मा, हाजी इमरान सिद्दीकी, यशपाल सिंह हाजी इकबाल,इरफान टेम्पू खतौली, सुमित पँवार बारी,मास्टर अल्ताफ, ऐश मौहम्मद मेवाती,टीटू पाल रमन,वीरेंद्र तेजियांन,अंकित शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

मीटिंग में मुख्यरूप से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड नि. जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष डा. हनीफ अंसारी एडवोकेट,सपा नेता नवाब इम्तियाज,अब्बास अली,हाजी गुफरान तेवड़ा,रामपाल सिंह पाल,कदीर अहमद, श्याम सुंदर,अशोक नागपाल,मुकेश वशिष्ठ, नदीम राणा,नरेश पाल,पंकज सैनी,वसीम अहमद,नदीम राणा मुखिया,शाहीन राणा, सायरा,वीरपाल सिंह यादव,सईदुजम्मा बिरला,शकीला बेगम सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।

Next Story