प्रशासनिक फेरबदलः कैबिनेट मंत्री से टकराने वाली पीसीएस निकिता शर्मा को नई जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर हलचल मच गई है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दो पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम पीसीएस अधिकारी निकिता शर्मा का है, जिन्हें अब उप जिलाधिकारी मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि हाल ही में निकिता शर्मा और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते उन्हें सदर एसडीएम पद से हटा दिया गया था। वहीं, उप जिलाधिकारी मुख्यालय पद पर कार्यरत राहुल देव भट्ट का तबादला कर उन्हें जानसठ न्यायिक का एसडीएम बनाया गया है।
पीसीएस अफसर निकिता शर्मा पिछले कुछ महीनों से जिले की प्रशासनिक चर्चाओं में बनी हुई थीं। 27 जुलाई को सार्वजनिक हुए एक पत्र ने पूरे मामले को और गर्मा दिया था। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रमुख सचिव को यह पत्र लिखकर निकिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री ने पत्र में कहा था कि उनका व्यवहार न तो जनप्रतिनिधियों के प्रति उचित है, न ही आम जनता के साथ संतुलित। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शर्मा ने कुछ भू-माफियाओं के साथ मिलकर अवैध प्लॉटिंग को संरक्षण प्रदान किया, जिससे आम नागरिकों में व्यापक असंतोष फैला।
इस पत्र के बाद शासन ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को जांच के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया और एडीएम द्वारा यह जांच की जा रही है। इसी बीच 5 अगस्त को निकिता शर्मा को एसडीएम सदर पद से हटा दिया गया था, उनके स्थान पर प्रवीण द्विवेदी को एसडीएम सदर बना दिया गया, जबकि निकिता को अस्थायी रूप से बिना किसी चार्ज के मुख्यालय अटैच कर दिया गया था। अब जिलाधिकारी ने उनको एसडीएम मुख्यालय बनाया है। एक बार फिर से प्रशासन ने उन्हें मुख्यालय एसडीएम बनाकर सक्रिय भूमिका में ला दिया है, जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि जांच की स्थिति और राजनीतिक दबावों के बीच यह निर्णय किस दिशा में इशारा करता है। हालांकि, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तबादलों को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है, लेकिन जानकार जिलाधिकारी के इस निर्णय को कैबिनेट मंत्री से टकराव के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन बनाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोश

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी से मचा हड़कम्पजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  संगठन का नाम न बदलो, अपनी पहचान कायम रखोः राकेश टिकैत बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »