लखनऊ। खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और अधोसंरचना को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत
मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक





