साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला

मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता के नए युग का प्रतीक भी है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि मंदिर निर्माण से नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर और अधिक समृद्ध होगी। कार्यक्रम में पूर्व आयुष आयोग चेयरमैन सुभाष चन्द्र शर्मा, सभासद रितु त्यागी, राजू त्यागी, नीरज गौतम, संजय गौतम, प्रमोद पुंडीर, सुभाष चौहान समेत समिति के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ भूमि पूजन में सहभागिता की ।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो फ्लाइट संकट पर भड़के राकेश टिकैत, कहा-यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की देन

Also Read This

आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

आशु हत्याकांड नानौता में चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन आगे की पड़ताल में हत्या की साजिश सामने आई। इसे भी पढ़ें:  महिला सशक्तिकरण की दौड़ में दिखा महिला शक्ति का जोशपुलिस के मुताबिक गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव 12 नवंबर 2025 को नानौता के रुहाड़ा तालाब में

Read More »

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ग्रामीण बस सेवा विस्तार और शिक्षकों को कैशलेस इलाज जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  सरकार ने यह भी तय किया कि अब किसी भी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब यदि किसी व्यक्ति को अपनी

Read More »

अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहारनपुर ले जाए जा रहे थे भैंस व कटड़े मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पशुओं से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़कली कट के पास से दो बोलेरो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 14 पशु भरे मिले, जिनमें एक भैंस, छह कटड़े और

Read More »

मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

गांव भनवाड़ा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल गन्ना सेंटर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था बाइक सवार खालिद, एक छात्र भी गंभीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ः वांछित बदमाश काला पुलिस की गोली से घायलबताया जा रहा है कि खालिद अपनी बाइक से

Read More »