जीवा गैंग का 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

शामली के झिंझाना क्षेत्र में आधी रात चली गोलियां, थाना प्रभारी व एसओजी प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली — एक सिपाही घायल, साथी बदमाश शाहरुख को पहले ही किया गया था ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस को देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली, जब कुख्यात संजीव जीवा गैंग का 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश फैसल उर्फ अब्बास पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ झिंझाना थाना क्षेत्र के भोगी माजरा के जंगल में देर रात हुई, जहां पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश फैसल क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ में फैसल को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। वहीं, एक सिपाही पवन कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारे गए बदमाश फैसल का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। वह संजीव जीवा गैंग से जुड़ा था और उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
गौरतलब है कि फैसल का साथी शाहरुख पठान निवासी खालापार मुजफ्फरनगर करीब एक महीने पहले मुजफ्फरनगर में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। दोनों ने मिलकर प्रदेश में कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, भारी मात्रा में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में अभियान जारी है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, वहीं पुलिस बल ने रात भर इलाके में कॉम्बिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा, नए रेट लागू

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »