खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की जिला इकाई में संगठनात्मक मजबूती और कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक अहम निर्णय लिया गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह इन दिनों सेमिनार में भाग लेने के लिए जनपद से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में संगठन की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए सैयद मुमताज अली को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की एकजुटता और निरंतरता का प्रतीक मानी जा रही है। संगठन को पूरा विश्वास है कि सैयद मुमताज अली अपनी निष्ठा, संघर्षशील स्वभाव और किसानों की आवाज़ को बुलंद करने की क्षमता से जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा किसान और मजदूर हितों के लिए संघर्षरत रहा है और रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में सैयद मुमताज अली किसानों की समस्याओं को और मजबूती से उठाएंगे। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सैयद मुमताज अली ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि यह कदम संगठन के उस संकल्प को दोहराता है कि किसान और मजदूर की आवाज़ कभी भी कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे संगठन के हर साथी के सहयोग से किसानों के हक और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। संगठन के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सभी ने एक स्वर में भरोसा जताया कि सैयद मुमताज अली के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ किसानों के हित में कार्य करेगा। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के परिचय सम्मेलन में मुख्य रूप से ठाकुर नीरज सिंह,
राधे प्रणामी, राकेश भटनागर, मिंटू पांचाल, कुलदीप कुमार, सचिन गुप्ता, शाहनवाज अली, परवेज आलम, डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद शमीम, फिरोज खान, अफान अख्तर, जावेद सोनू, इसरार, फुरकान अंसारी, मोहसिन, आस मोहम्मद और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में
शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली





