माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 3.20 लाख की चोरी

पीड़ित ने संदेह जताया है कि चोरी की घटना किसी जान-पहचान वाले या अंदरूनी व्यक्ति द्वारा भी अंजाम दी जा सकती है।

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से हजारों रुपये की नकदी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित एरिया मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नई मंडी थाना क्षेत्र की हरवीर कॉलोनी स्थित एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में बीती रात नकदी चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया। चोरी की यह वारदात 7 सितंबर 2025 की रात की बताई जा रही है। इस मामले में कंपनी के एरिया मैनेजर नरेश कुमार पुत्र नफे सिंह निवासी हांसी जिला हिसार (हरियाणा) ने मंडी थाना प्रभारी को तहरीर सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नरेश ने बताया कि वो खतौली में रह रहा है। पीड़ित के अनुसार, वे लाइट माइक्रोफाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर की रात कंपनी की शाखा के ऑफिस में एक रैक से 3,20,860 की नकदी चोरी हो गई। खास बात यह रही कि जिस रैक में यह नकदी रखी गई थी, वह लॉक नहीं थी। पीड़ित ने संदेह जताया है कि चोरी की घटना किसी जान-पहचान वाले या अंदरूनी व्यक्ति द्वारा भी अंजाम दी जा सकती है।
नरेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारियों को दी गई, और मौके पर पुलिस द्वारा स्थिति का जायजा भी लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि कार्यालय के ही किसी व्यक्ति द्वारा यह रकम चोरी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को भी अवकाश

कॉलेज गई छात्रा को भगा ले गये, घर से नगदी जेवर ले गई युवती
मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला पटेलनगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी मंजू ने नई मंडी में तहरीर देकर शिकायत की है कि उसकी बेटी को मौहल्ले में ही रहने वाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंजू ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसकी बेटी भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। वो 8 सितम्बर को अपने घर से कॉलेज में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर गई थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। मंजू का आरोप है कि मौहल्ले में ही रहने वाला शुभम पुत्र नरेश, अपनी मां रानी, बहन काकी और अपने मौसेरे भाई कपिल पुत्र श्याम लाल के साथ उसकी बेटी को बहलाकर भगा ले गया है। उसकी बेटी घर से जाते हुए 40 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चैन लेकर गई है। महिला ने अपनी पुत्री के साथ ही नकदी और जेवर बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »