वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

ठगी होने पर मुकुल ने मंडी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक युवक से करीब दो साल पहले वेटनरी विभाग में एम्बुलेंस पर सहायक कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिये गये। महीनों इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली, दबाव बनाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए भेज दिया गया। वहां धोखाधड़ी की पोल खुलने पर पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पीड़ित को धमकाया, पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के निराला नगर पचेंडा रोड निवासी 40 वर्षीय मुकुल रोहतगी पुत्र प्रवीण कुमार ने धोखाधड़ी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मुकुल के अनुसार उसके परिजनों की रामकुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी रानीपुर बस्ती नकुड जनपद सहारनपुर के साथ जान पहचान थी, इसी कारण वो भी रामकुमार को जानता था। जनवरी 2023 में रामकुमार उससे मिला तो उसने पशुपालन विभाग में एम्बुलेंस सहायक के पद पर नौकरी निकलने की जानकारी देते हुए इसमें उसको लगवाने का भरोसा दिलाया। बताया कि एम्बुलेंस में कर्मचारी उपलब्ध कराने का ठेका किसी प्राइवेंट एजेंसी के पास है, इसलिए मेडिकल इक्युमेंट की सिक्योरिटी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये जमा कराने होंगे। मुकुल इस नौकरी के लिए राजी हो गया और उसने रामकुमार को तीन किश्तों में साढ़े तीन लाख रुपये दे दिये। इसमें कुछ पैसा मुकुल ने मुथुट फाइनेंस से गोल्ड लोन के तौर पर लिया था।
आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी रामकुमार ने नौकरी नहीं दिलाई। इस बीच मुकुल बार बार रामकुमार से नौकरी के बाबत सम्पर्क करता रहा और वो हर बार टाल-मटोल करता रहा। इसी बीच 10 जून 2023 को रामकुमार ने मुकुल को एक नियुक्ति पत्र की फोटोकॉपी उपलब्ध कराई और बताया कि नियुक्ति पत्र कंपनी ने जारी कर दिया है और कंपनी में जाकर ज्वाइनिंग करोगो तो असली कॉपी मिल जायेगी। मुकुल पत्र लेकर कंपनी में पहुंचकर मिला तो वहां से किसी भी नौकरी के लिए ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी करने से इंकार कर दिया गया। मुकुल ने बताया कि रामकुमार ने उसको फर्जी नियुक्ति पत्र देकर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिये। ठगी का अहसास होने पर मुकुल ने मंडी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसीजेएम प्रथम के यहां अर्जी दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर मंडी पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी का किया सफल अनावरण

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सरकार का फैसला सही, किसानों को होगा 3000 करोड़ का लाभः

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »