6 ENCOUNTER-सहारनपुर रेंज में अपराधियों के लिए काल बनी खाकी

डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस की संयुक्त मुहिम से अपराधियों में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हाल के दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है। डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रेंज के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में पुलिस ने लगातार अभियान चलाते हुए छह इनामी और कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ों में मार गिराया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
सहारनपुर परिक्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस ने हाल के दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। तीनों जिलों में हुई पुलिस मुठभेड़ों में कुल छह इनामी अपराधी ढेर किए गए, जिन पर विभिन्न जनपदों में दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात संजीव उर्फ जीवा गैंग के शूटर शाहरूख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। यह गैंग लंबे समय से हत्या, रंगदारी और सुपारी किलिंग जैसी वारदातों में सक्रिय रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ट्रैक्टर चालक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

वहीं, शामली पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े एक अन्य अपराधी फैसल को एनकाउंटर में ढेर किया। फैसल पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा सहारनपुर जिले में पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में डकैती और लूट के अभ्यस्त अपराधी महताब, इमरान, नफीस तथा पेशेवर सुपारी किलर नईम कुरैशी को मुठभेड़ों में मार गिराया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, मारे गए सभी अपराधी लंबे समय से फरार थे और इनके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज थे।
रेंज के तीनों जिलों में पुलिस द्वारा अपराधियों के खात्मे के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जिलों में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, और पुलिस का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना तथा कानून के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है। लगातार हो रही मुठभेड़ों और प्रभावी पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में भारी भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है और आम जनता में राहत की भावना देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने चलाया डंडाः भगत सिंह रोड और शिव चौक में हटाया गया अतिक्रमण

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान

Read More »