MUZAFFARNAGAR-हर मंगल बाजार से 2.55 लाख कमायेगा प्रशासन

मुजफ्फरनगर। जिले के मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान पर प्रत्येक मंगलवार को भरने वाला साप्ताहिक पैठ बाजार जिला प्रशासन की कमाई का प्रमुख साधन बन गया है। जिला प्रदर्शनी कमेटी के अधीन आने वाले नुमाइश मैदान में साप्ताहिक पैठ में शुल्क वसूली का ठेका सोमवार को छोड़ दिया गया। 1.33 करोड़ रुपये में यह ठेका छूटा है। इसके तहत प्रत्येक मंगल बाजार से 2.55 लाख रुपये प्रदर्शनी कमेटी के कोष में आयेंगे।

कचहरी स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में सोमवार को नुमाइश पंडाल स्थित लगने वाली मंगल पीठ का ठेका छोड़ दिया गया, जिसमे 4 ठेकेदारों ने टेंडर डाला। प्रदर्शनी समिति के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एमआईक्यू कम्पनी के नाम मंगल बाजार से शुल्क वसूली का ठेका छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 33 लाख 09 हजार 600 रुपए की बोली पर ठेकेदार इस्लाम को टैंडर स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि 52 सप्ताह के लिए बाजार से वसूली का ठेका दिया गया है। यदि कोई आयोजन होता है और मंगल बाजार स्थगित किया जाता है तो उस दिन का अवकाश मानकर ठेकेदार फर्म को छूट दी जायेगी। 52 सप्ताह के लिए इस ठेके से करीब 2.55 लाख रुपये प्रत्येक मगल बाजार के लिए प्रदर्शनी कमेटी को प्राप्त हो सकेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ ट्रेजरी आॅफिसर श्रुति गुप्ता, नाजिर सुभाष राठी सहित प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शाहडब्बर में शादी से लौटते वाल्मीकि युवक की गर्दन रेतकर हत्या

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »