एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के आर्यपुरी में महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह ;किशोरद्ध ;बच्चा जेलद्ध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन द्वारा एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद के साथ बच्चा जेल में समस्त व्यवस्थाओं को परखने के उपरान्त प्रमुख बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में जीते क्रिस्टल बालाजी टाइटंस

निरीक्षण में एडीएम प्रशासन ने अपने निरीक्षण के बाद दिये निर्देशों में कहा कि राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) में शोचालयो व कमरो की प्रतिदिन साफ सफाई की जानी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था व चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की प्रतिबन्धित सामग्री न लायी जाये। बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारी बच्चा जेल ठंड से बचाव हेतु उचित संशाधन उपलब्ध कराये। किशोर बदियो को मेन्यु के हिसाब से गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराये। अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने बच्चा जेल में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी को लेकर भी जानकारी ली और व्यवस्था को लेकर निर्देश दिये। 

इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपाल

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएमजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »