MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमि

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में भ्रष्टाचार में भी पूरी तरह से साम्प्रदायिक भाईचारा निभाया जा रहा है। दो सभासदों ने नगरपालिका की भी जमीन पर अपना कब्जा कर लिया। मामले में शिकायत हुई तो पालिका प्रशासन भी नींद से जागा और एक प्रकरण में पालिका के संपित्त विभाग ने भूमि को कब्जा मुक्त करते हुए सभासद का ताला तुड़वाकर अपना ताला डाल लिया तो दूसरे प्रकरण में अंतर विभागीय समिति का गठन करते हुए अपनी भूमि वापस पाने की तैयारी कर ली गई है।

नगरपालिका परिषद् की संपत्ति पर लगातार कब्जे के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही प्रकरण पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में इसमें दो सभासदों जिसमें एक हिन्दू बस्ती और दूसरी मुस्लिम बस्ती से हैं, पर पालिका की ही भूमि को कब्जाने के आरोप सामने आये। शिकायत हुई और पालिका प्रशासन ने जांच कराई तो यह मामले सही साबित हुए।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन पर नोटिस की तैयारी

बताया गया है कि वार्ड 27 के अन्तर्गत मीनाक्षी चौक के पास नगरपालिका के क्वार्टर हैं, यहीं पर पालिका की भूमि भी पड़ी है, जिस पर कुछ निर्माण भी है। इसी भूमि पर एक सभासद ने अपना कब्जा स्थापित करने के लिए दरवाजा लगाया और ताला डाल लिया, जबकि भूमि नगरपालिका की संपित्त है। मामले में शिकायत हुई तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर संपत्ति विभाग ने भागदौड़ कर जांच की, जिसमें शिकायत सही साबित हुई और पालिका भूमि पर सभासद का कब्जा पाया गया। विभाग ने रिपोर्ट दी तो पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने संपत्ति से सभासद को कब्जा हटवाया और टीम को भेजकर सभासद का ताला तुड़वाकर पालिका का ताला लगवाते हुए संपत्ति अपनी निगरानी में ली गई।

इसके साथ ही रुड़की रोड पर पुलिस चौकी के पास वार्ड 32 के अन्तर्गत भी नगरपालिका की संपत्ति पर एक सभासद के द्वारा कब्जा कर अपना कार्यालय तक बना लिया गया। इसमें शिकायत के बाद पालिका प्रशासन ने जांच की। पहले तो अज्ञात के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन जांच में सभासद का नाम सामने आने पर नोटिस जारी कर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया। इसमें सभासद ने उक्त भूमि को अपनी बताते हुए जवाब दिया है कि उस पर वो 12 साल से काबिज हैं। मामला पेचीदा हुआ तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर संपत्ति विभाग ने इसमें कानूनी सलाह ली और अब कानून के रास्ते ही अपनी भूमि को सभासद से कब्जामुक्त कराने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू में कार्ड परम्परा से यूनियन मुखिया खफा

पालिका के संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह ने बताया कि दो स्थानों पर पालिका की अचल संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। मीनाक्षी चौक के पास वाली संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाकर उसको अपनी निगरानी में ले लिया गया है, जबकि रुड़की चुुंगी के पास वाली संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जांच की गई। इसमें पाया गया है कि यहां पर पालिका के द्वारा भूमि पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसी को एक सभासद के द्वारा कब्जाया गया है। यहां पर गेट और अन्य निर्माण कर कार्यालय बनाया गया है। इस मामले में ईओ के निर्देश पर अधिवक्ता से विधिक राय ली गई है। उसके अनुसार राजस्व विभाग और पालिका के संपत्ति तथा निर्माण विभाग से संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी। रक्षाबंधन के बाद कब्जा हटवाने की पूरी तैयारी की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण पर एनजीटी सख्तः डीएम को नोटिस

Also Read This

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरणउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में गन्ने

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करे सरकारः दीपक गम्भीरग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद

Read More »

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरणगोली की आवाज सुनकर भाई ने शोर

Read More »