मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीत

नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भवानी लायंस के बल्लेबाज विशाल सिंह चौधरी रहे मैन ऑफ द मैच

मुजफ्फरनगर। सीसीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के 16वें लीग मुकाबले में भवानी लायंस ने क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को बेहद रोमांचक संघर्ष में 2 विकेट से पराजित कर दिया। मैच का निर्णय अंतिम ओवर में हुआ, जब दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई थीं और हर गेंद के साथ उत्साह चरम पर था।

टॉस जीतकर क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। कार्तिक सिद्दू ने संयमित और प्रभावशाली पारी खेलते हुए 84 गेंदों पर 57 रन बनाकर टीम को सशक्त स्थिति में पहुंचाया। दीपक राणा ने 26 रन तथा मोहम्मद अदनान ने 21 रन का योगदान दिया। भवानी लायंस की ओर से विशाल सिंह चौधरी ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट झटके और रन गति पर अंकुश लगाया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के टैक्स विभाग से जारी कर दिया फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भवानी लायंस की शुरुआत संतुलित रही। प्रतीक ने 33 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद विशाल सिंह ने नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। कप्तान हितेश शर्मा ने भी निर्णायक क्षणों में अहम योगदान दिया। भवानी लायंस ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंतिम ओवरों में मैच पूरी तरह रोमांच से भर गया था और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की गेंदबाजी प्रयास सराहनीय रहा, लेकिन अंतिम क्षणों में टीम दबाव बनाए रखने में असफल रही।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशाल सिंह चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सत्यनारायण प्रजापति द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्तिक को एमसीए चेयरमैन भीमसेन कंसल ने प्रदान किया। मैच के दौरान कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एमसीए के चेयरमैन भीम कंसल, सचिव मनोज पुंडीर, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, ओमदेव सिंह, शशांक जैन, कार्तिक स्वरूप, करण स्वरूप, कुशल पाल सिंह, रोहित चौधरी और विकास राठी सहित अनेक खेलप्रेमी शामिल रहे। इस जीत के साथ भवानी लायंस ने लीग तालिका में महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। प्रतियोगिता में आगे के मुकाबले और भी रोमांचक होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ को लेकर मचे घमासान के बीच उद्यमी पंकज अग्रवाल ने उठाये सवालकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  किसानों की आवाज उठाने टीम लेकर श्रीलंका पहुंचे राकेश टिकैतपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »