भाजपा कार्यकर्ता चंदन के समान, फैला रहे रामराज्य की सुगन्धः मान सिंह

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 06 अगस्त, 2025 दिन बुधवार को गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन बिजेंद्र पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान के क्षेत्रीय संयोजक मानसिंह गोस्वामी रहे।

कार्यशाला में अपने संबोधन में गोस्वामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, सेना के पराक्रम और देशवासियों की एकजुटता से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने इसे एक नए, सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की पहचान बताया और कहा कि प्रत्येक भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस साल आ रहे स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। देशभर में इसके लिए कार्यक्रम तय किये गये हैं। आगामी 10, 11 और 12 अगस्त को भाजपा के सभी मंडलों में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा आम जनमानस को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये यात्राएं शहीद स्मारक से शुरू होंगी। उन्होंने पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रा संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आन्दोलनों से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए। 13-15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाए। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस व संगोष्ठी, विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रर्दशनी का आयोजन किया जाए। उन्होंने इसके लिए जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ मिलकर पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपते हुए मंडल संयोजक मनोनीत किये।

इसे भी पढ़ें:  ‘कलयुग के कालनेमी कौन हैं?’ धर्म और राजनीति पर उठता बड़ा सवाल

मुख्य वक्ता ने मानसिंह गोस्वामी ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता-आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता चंदन के समान हैं, जो समाज की विषम समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करते हुए देश विरोधी ताकतों के विष को आत्मसात कर रामराज्य की सुगंध फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1982 में भाजपा के संसद में मात्र दो सांसद थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर आज पार्टी पूरे देश में व्यापक रूप से स्थापित है। इस कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप, सहकारी बैंक के सभापति रामनाथ ठाकुर, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, देवव्रत त्यागी, श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, विजय सैनी, कार्तिक काकरान, अजय सागर, राजू अहलावत, मोहम्मद सलीम, सुंदर पाल, विजय प्रजापति, साधना सिंघल, कविता सैनी, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, विशाल गर्ग, जगदीश पंचाल, बोबी सिंह, रविकांत प्रधान, हरेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, पिंटू त्यागी, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, नंदकिशोर पाल, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, दिनेश पुंडीर और श्याम रहेजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  शारदेन स्कूल में बसंत पंचमी की धूम

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »