बदहाली-मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने पुलिस अधिकारी और नगर पालिका ईओ के साथ मोहर्रम मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें करीब एक से डेढ किलोमीटर तक मोहर्रम मार्ग पर होई स्ट्रीट लाइट जलती हुई नहीं मिली। इस बीच अधिकारियों के साथ टोर्च से मोहर्रम मार्ग का निरीक्षण किया गया।

इस मामले में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कार्रवाई करते हुए मार्ग प्रकाश प्रभारी एवं जेई जितेन्द्र कुमार और लिपिक संदीप यादव के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने करीब 15 दिन पूर्व मार्ग प्रकाश प्रभारी एवं जेई जितेन्द्र कुमार को कांवड मार्ग और मोहर्रम मार्ग पर खराब पडी स्ट्रीट लाइटों को सहीं कराने के निर्देश दिए थे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में श्रद्धा के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश – पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान जितेन्द्र कुमार के द्वारा कडी लापरवाही बरती गई है। शुक्रवार की रात्रि में डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय सिंह और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह व पुलिस अधिकारियों के द्वारा मोहर्रम मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें गौशाला रोड से कर्बला के बीच लाइटें बंद मिली। यहां पर काफी अंधेरा मिला। इस मामले में डीएम के द्वारा नाराजगी जताई गई। अधिकारियों ने टोर्च से निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ ने जेई जितेन्द्र कुमार और लिपिक संदीप यादव को कई फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ईओ ने दोनों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पहली बारिश बनी काल, पानी के बहाव में बहा तीन वर्षीय मासूम

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में श्रद्धा के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश – पहलगाम हमले में

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »