टाउनहाल के औचक निरीक्षण में अव्यवस्था पर भड़की मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। बारिश के बीच अपने वृहद निरीक्षण के बाद नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहंुची। उन्होंने टाउनहाल परिसर में बनाई गई पार्किंग की व्यवस्था का पालन नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई और फिर कर विभाग का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति को भी परखा। सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका को कब्जे में लेकर ड्यूटी परखी तो चार विभागों में कार्यरत दस कर्मचारी नदारद मिले। इनमें से कुछ कर्मचारी तो ऐसे थे, जो हाजिरी दर्ज करने के बाद बिना सूचना के गायब हो गये थे। इस पर चेयरपर्सन ने सभी कर्मचारियों का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये हैं।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप करीब डेढ़ बजे टाउनहाल पहुंची और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्था परखने का काम किया। उन्होंने सबसे पहले पालिका परिसर में बेतरतीब खड़े दो पहिया वाहनों को लेकर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड को हड़काया और स्टोर कीपर तनवीर आलम से टाउनहाल में बनाई गई वाहन पार्किंग की व्यवस्था का उपयोग नहीं कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब तलब किया। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड आपूर्तिकर्ता फर्म के ठेकेदार को भी मौके पर बुलाकर नये गार्ड उपलब्ध कराने और ड्यूटी के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी।

इसे भी पढ़ें:  देश की खातिर खून का एक-एक कतरा न्यौछावरः नरेश टिकैत

इस दौरान उन्होंने कर विभाग का निरीक्षण करते हुए विभाग के मुख्य लिपिक प्रवीण कुमार से उपस्थिति पंजिका मांगी और उपस्थिति के अनुसार विभागीय कर्मियों की अपने सामने हाजिरी ली। इसमें कई कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका को कब्जे में लेकर अपने कार्यालय में समीक्षा की। इस दौरान दस कर्मचारी नदारद पाये गये, जिनमें कर विभाग से लिपिक मोहन वेद, अरुण कुमार, रोहिल कुमार, नूर मोहम्मद, अनु जोशी, स्वास्थ्य विभाग से संजय कुमार, राजीव कुमार और सोनू अनुचर, जलकल विभाग से इमरान खान और निर्माण विभाग से बिजेन्द्र कुमार शामिल रहे। कई कर्मचारी तो हाजिरी लगाने के बतायो बिना सूचना के गायब हो गये थे।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजार

इस पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्षों को सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जताई कि निर्माण विभाग के नये एई नैपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही और एसएफआई वैशाली सोती का नाम उपस्थिति पंजिका में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आज तक भी दर्ज नहीं कराया गया है। उन्होंने इसके लिए सम्बंधित लिपिक को चेतावनी के साथ अधिकारियों का नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज कराने के साथ प्रतिदिन उनकी उपस्थिति लगवाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, विकल्प जैन, हसीब राणा, लिपिक मनोज पाल, संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन की महत्ता को बढ़ायाः कपिल देव

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »