टबीटा फाटक पर निर्माणाधीन पुल से गिरा मजदूर, हालत गंभीर

खतौली। टबीटा रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का नाम प्रदीप है, जिसे तत्काल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई जब पिलर नंबर चार पर काम किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर के गिरने के समय कोई भी सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी बेल्ट या हेलमेट आदि उपयोग में नहीं लाए गए थे। निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह हादसा देखा तो घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रदीप को घायल अवस्था में साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। यह दुखद हादसा पुल निर्माण स्थल पर चल रही सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी को उजागर करता है। पुल के दोनों ओर से ग्रामीणों का नियमित आना-जाना रहता है, ऐसे में ऊपर से कोई भारी वस्तु गिरने की स्थिति में नीचे चल रहे राहगीरों की जान पर भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पर काम कर रहे मजदूरों को कोई भी सेफ्टी किट नहीं दी गई है और न ही साइट पर किसी प्रकार की चेतावनी पट्टिका या बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहीं, निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी द्वारा न तो किसी फर्स्ट एड सुविधा की व्यवस्था की गई है और न ही कोई मेडिकल टीम मौके पर मौजूद थी। घटना के बाद जब साइट इंजीनियर हुसैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मजदूर काम समाप्त करने के बाद नीचे उतर रहा था, तभी वह गिर पड़ा। यह स्पष्ट नहीं है कि वह स्लीपर टूटने के कारण गिरा या किसी और कारण से। इसकी जांच की जा रही है और घायल का इलाज जारी है। इस तरह की घटनाएं दर्शाती हैं कि निर्माण कार्य में श्रमिकों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। श्रम कानूनों के अनुसार ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों को विशेष सुरक्षा उपकरण प्रदान करना अनिवार्य है, लेकिन यहां इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर निर्माण एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णापुरी से लापता अनिता का शव मोती झील से बरामद, परिजनों में कोहराम

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू के जिलाध्यक्ष बीमार, नरेश टिकैत ने बनाई नई कमेटी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »