ट्रांसपोर्टर सतपाल सिंह मान को हत्या की धमकी

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर के प्रधान और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सरदार सतपाल सिंह मान को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस गंभीर मामले को लेकर श्री गुरु सिंह सभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसएसपी संजय वर्मा को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने सतपाल सिंह मान को जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की।

एसएसपी कार्यालय आये सरदार सतपाल सिंह मान ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार फोन कर कहा गया कि आपके खिलाफ संगत ने शिकायत की है, आपको अमृतसर स्थित अकाल तख्त साहिब पर उपस्थित होना होगा। उन्होंने यह बात अपनी सभा के सामने रखी, जिसके बाद सभा के अन्य पदाधिकारियों की सलाह पर वह अमृतसर पहुंचे। अकाल तख्त साहिब में संबंधित अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की शिकायत की बात से इंकार किया और स्पष्ट किया कि उक्त नंबर से उन्होंने कोई कॉल नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर पैसों की मांग करते हैं। मान ने बताया कि अमृतसर से लौटने के बाद उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन कर दबाव बनाया और कहा कि आप हमसे नहीं मिले, हमें आपकी हर गतिविधि की जानकारी है। इस बात ने उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने उनको हत्या करने तक की धमकी दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली

श्री गुरू सिंह सभा की ओर से एसएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान को पिछले कुछ दिनों से श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार सचिव सरदार बगीचा सिंह के नाम से फोन नम्बर 9914800070 से कॉल करते हुए धमकाया जा रहा था। लगातार धमकियां मिलना बंद न होने पर सतपाल ने अमृतसर जाकर बगीचा सिंह से मुलाकात कर सारी जानकारी दी तो उन्होंने बताया जिस नम्बर से कॉल आ रही है, वो उनका नहीं है। समूह संगत और सभा ने एसएसपी से इसे गंभीरता से लेकर संबंधित फोन नंबर की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सतपाल सिंह मान को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस दौरान सतपाल मान के साथ तरणजी सिंह, जोगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, जोगा सिंह, हरविंदर सिंह, प्रतिपाल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, सतनाम सिंह हंसपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तारजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »