आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आरपीएल और वसुंधरा टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच पर भी आरपीएल के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा और वसुंधरा की टीम को तीन विकेट के अंतर से पराजित कर लगातार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के खिताब पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पर चल रहे एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट में वसुंधरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। अपने ओपनर शांतनु के जल्दी आउट होने के बाद वसुंधरा शुरू से ही दबाव में रही। मध्यक्रम में वरुण और कोविंद ने थोड़ा स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन वह भी जल्दी आउट हो गए आखिर में अमन ने 16 बोल पर ताबड़तोड़ 40 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया। इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी आरपीएल ने अपना पहला विकेट जल्दी ही खो दिया, विवेक और आराध्या ने दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद आरपीएल की टीम बिखर सी गई। मानिक ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए जिसके चलते मैच में दिलचस्प मोड आ गया और मैच का अंतिम क्षण बेहद ही रोमांचकारी बन गया था। आरपीएल की टीम को अपनी जीत के लिए आखिरी के दो ओवर में 18 रन चाहिए थे जिसको चार गंेद शेष रहते हुए ही आरपीएल ने हासिल कर लिया। अमन ने 3 विकेट लिए। जिसके चलते शुरुआत से ही पूरी पारी दबाव में रही।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी नेताओं की गर्दन लाओ, दस करोड़ का इनाम पाओ!

मैच के समापन समारोह में मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सि(ार्थ तोमर उपस्थित रहें। मैन ऑफ़ द मैच 33 रन बनाने के साथ ही 2 विकेट लेने वाले वाले आराध्य यादव को दिया गया। फाइटर ऑफ मैच अमर सिंह, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार युवराज को दिया गया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका रवि कौशिक और मोहम्मद शाहिद ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में आदिल जैदी और फोर्थ अंपायर शादाब रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने की। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सीए अजय जैन,उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेराव

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमनसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गन्ने की फसल के पैसे मांगने मायके पहुंची महिला की पिटाईवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमनपुरकाजी कस्बे के

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »