भाजपा ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को किया बर्खास्त, महिला के साथ वायरल वीडियो बना वजह

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा जिले के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पद से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उनके एक महिला के साथ वायरल वीडियो के बाद की गई है। वीडियो में अमर किशोर कश्यप पार्टी कार्यालय के अंदर महिला को गले लगाते और फिर सीढ़ियों से उसके साथ ऊपर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ाम

यह वीडियो करीब 18 दिन पहले वायरल हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर किशोर को अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि अमर किशोर द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। उनके आचरण को “घोर अनुशासनहीनता” माना गया है, जो पार्टी की छवि को धूमिल करने वाला है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त और निष्कासित किया गया है।

इससे पहले जारी नोटिस में भी कहा गया था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से आपके आचरण की जानकारी मिली है, जिससे पार्टी की साख पर गंभीर असर पड़ा है। यह पार्टी के नियमों और आचरण संहिता का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा स्वास्थ्य मेला

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »