भारत विकास परिषद् समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन

भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 5 जून 2025 दिन बृहस्पतिवार को पर्यावरण गोष्ठी एव बरगद की छांव कार्यक्रम का आयोजन मधुर मिलन बैंक्विट हॉल ,कूकड़ा ब्लॉक, मुज़फ्फरनगर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मानसी वर्मा एव मुक्ता अग्रवाल ने वंदे मातरम गीत कराकर करी। दीपप्रज्वलन के पश्चात अध्यक्ष राजेश मित्तल जी द्वारा अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक भटनागर जी (क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक) एव अतिविशिष्ट अथिति गिरीश शुक्ला जी (प्रांतीय प्रकल्प संयोजक पर्यावरण) रहे। दीपप्रज्वलन अतिथि शिशु कांत गर्ग एडवोकेट जी (प्रांतीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण), अरुण खेण्डलवाल जी (प्रांतीय महासचिव) रहे।

सभी अतिथियों ने मंच से पर्यावरण और कुटुंब प्रबोधन पर अपने-अपने विचार रखें। साथ ही प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल जी ने भी दोनों विषयों पर प्रकाश डाला। पंकज बंसल जी (प्रकल्प संयोजक पर्यावरण) ने भी पर्यावरण पर अपने विचार सभी सदस्यों के साथ सांझा किए सभी सदस्यों ने अतिथियों के विचारों को सुना और उन विचारों को अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया। बरगद की छांव कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों एव शाखा सदस्यो द्वारा शाखा सदस्यों के माता-पिता को पटका पहनाकर एव उपहार देकर सम्मानित किया एव उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी की टीम और सभी प्रकल्प संयोजक की टीम एव सभी शाखाओ के दायित्वधारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की, कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओ की टीम से आए हुए प्रभु न्यूज़ के संपादक अमित जी का भी पुरस्कार देकर सम्मान किया गया, कार्यक्रम के बाद सचिव शरद ऐरन द्वारा राष्ट्रगान कराकर सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम मे शाखा के 50 परिवारों सम्मिलित हुए।

इसे भी पढ़ें:  3 करोड़ की नकली NCERT किताबे जब्त

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  3 करोड़ की नकली NCERT किताबे जब्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहीं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मर्म चिकित्सा सेवा से शिवभक्तों को मिली राहत, डॉ. अंकुर ‘मानव’ बने कांवड़ सेवा शिविर का

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »