संयुक्त मोर्चा में राष्ट्रीय महासचिव बने सभासद शौकत अन्सारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सभासद और सपा के एक तेजतर्रार नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शौकत अंसारी ने अब किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय किसान मज़दूर संयुक्त मोर्चा ज्वाइन किया है। संगठन में उनको राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया हैं।

शहर के मौहल्ला लद्दावाला निवासी शौकत अंसारी वार्ड 48 से सभासद हैं। उनके द्वारा नगर पालिका चुनाव में कई हजार वोटों से जीत हासिल कर अपना दबदबा साबित किया था। सभासद शौकत अंसारी को भारतीय किसान मज़दूर संयुक्त मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसकी घोषणा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने करते हुए उनका संगठन में स्वागत और सम्मान किया और आशा व्यक्त की गई है कि शौकत अंसारी इस जिम्मेदारी मिलने से किसान और मजदूरों के साथ ही समाज के पीड़ितों की आवाज उठायेंगे। संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने पर शौकत अन्सारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाहआलम के साथ ही सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो संगठन की मजबूती और पीड़ितों के हितों के लिए समर्पित रहकर कार्य करेंगे। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास को वो कायम रखने का प्रयास करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूड़े से बिजली बनाने के सपने को लगे पंख, एक सप्ताह में लगने लगेंगी मशीन

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »